Tuesday, August 11, 2020

भीम

प्रश्न / उत्तर

प्रश्न-1  धृतराष्ट्र के कितने पुत्र थे? वे क्या कहलाते थे?

उत्तर-  धृतराष्ट्र के सौ पुत्र थे। वे कौरव कहलाते थे।

 

प्रश्न-2   शरीर- बल में सबसे बढ़कर कौन था?

उत्तर-  शरीर- बल में पांडु का पुत्र भीम सबसे बढ़कर था।

 

प्रश्न-3 खेलों में दुर्योधन और उसके भाईयों को कौन तंग किया करता था?

उत्तर -  खेलों में दुर्योधन और उसके भाईयों को भीम तंग किया करता था।

उत्तर -  भीम के मन में कोई बैर नहीं था। वह बचपन के जोश के कारण ही दुर्योधन और उसके भाईयों को तंग किया करता था।

 

प्रश्न-5   कौरवों और पांडवों ने अस्त्र विद्या किनसे सीखा?

उत्तर -  कौरवों और पांडवों ने अस्त्र विद्या कृपाचार्य से सीखा।

 

प्रश्न-6   सब कौरवों ने आपस में सलाह करके भीम के साथ क्या करने का निश्चय किया?उत्तर -  सब कौरवों ने आपस में सलाह करके निश्चय किया कि भीम को डुबो कर मार डाला जाए और उसके मरने पर युधिष्ठर - अर्जुन आदि को कैद करके बंदी बना लिया जाए।



प्रश्न-7 किसने भीम के खाने में विष मिला दिया था?

उत्तर -  दुर्योधन ने भीम के खाने में विष मिला दिया था।

 

प्रश्न-8   भीम पर विष का क्या असर हुआ?

उत्तर -  भीम को विष के कारण गहरा नशा हो गया था।

 

प्रश्न-9 दुर्योधन ने नशे पड़े भीम के साथ क्या किया?

उत्तर -  दुर्योधन ने नशे पड़े भीम के हाथ - पैर को लताओं से बांधकर गंगा में बहा दिया।

 

प्रश्न-10   पांडवों और कुंती के आनंद का ठिकाना क्यों न रहा?

उत्तर -  भीम को जीवित देखकर पांडवों और कुंती के आनंद का ठिकाना न रहा।

 

प्रश्न-11 कौरव भीम से क्यों बैर भाव रखते थे?

उत्तर -  कौरव भीम से बैर भाव रखते थे क्योंकि शरीर- बल में भीम सबसे बढ़कर था और खेलों में दुर्योधन और उसके भाईयों को भीम तंग भी किया करता था।

 

प्रश्न-12 भीम को गंगा में बहा देने के बाद दुर्योधन ने क्या सोचा?

उत्तर -  भीम को गंगा में बहा देने के बाद दुर्योधन मन ही मन यह सोच कर खुश हो रहा था कि भीम का तो काम तमाम हो गया होगा।

 

प्रश्न-13 दुर्योधन को क्यों आश्चर्य हुआ?

उत्तर -  भीम के वापस आ जाने पर दुर्योधन को आश्चर्य हुआ।



प्रश्न-14 भीम के उत्तेजित होने पर युधिष्ठिर ने क्या कहा?

उत्तर -  भीम के उत्तेजित होने पर युधिष्ठिर ने उनसे कहा कि अभी समय नहीं आया है और उन्हें अपने आपको सँभालना होगा। साथ ही सभी भाइयों को एक दूसरे की रक्षा करते हुए बचे रहना होगा।

 

प्रश्न-15 दुर्योधन ने जल क्रीड़ा का प्रबंध किस मनसा से की?

उत्तर -  दुर्योधन ने जल क्रीड़ा का प्रबंध भीम को गंगा में डुबोकर मार डालने की मनसा से की।

 

प्रश्न-16 कौरवों और पांडवों ने जल क्रीड़ा के बाद क्या किया?  

उत्तर -  बड़ी देर तक खेलने और तैरने के बाद सबने भोजन किया और अपने अपने डेरों में जाकर सो गए।

 

प्रश्न-17 कुंती ने विदुर से कौन सी चिंता जहीर की?

उत्तर -  कुंती ने विदुर से कहा कि दुष्ट दुर्योधन जरूर कोई न कोई चाल चल रहा है। राज के लोभ में वह भीम को मार डालना चाहता है।

 

प्रश्न-18    किसने किससे कहा?

i.        “दुष्ट दुर्योधन जरूर कोई न कोई चाल चल रहा है।”

कुंती ने विदुर से कहा।

 

ii.       “तुम्हारा कहना सही है, परन्तु कुशल इसी में है कि इस बात को अपने तक ही रखो।”

विदुर ने कुंती से कहा।

 

iii.      “भाई भीम, अभी समय नहीं आया है। तुम्हें अपने आपको सँभालना होगा।”

युधिष्ठर ने भीम से कहा।

कुंती

 प्रश्न / उत्तर

प्रश्न-1  राजा शूरसेन कौन थे?

उत्तर-  यदुवंश के प्रसिद्ध राजा शूरसेन श्रीकृष्ण के पितामह थे।

 प्रश्न-2   राजा शूरसेन की कन्या का क्या नाम था?

उत्तर-  राजा शूरसेन की कन्या का नाम पृथा था।

 

प्रश्न-3 कुंतीभोज कौन थे?

उत्तर -  राजा शूरसेन के फुफेरे भाई का नाम कुंतीभोज था।

 

प्रश्न-4   राजा शूरसेन ने कुंतीभोज को क्या वचन दिया था?

उत्तर -  राजा शूरसेन ने कुंतीभोज को वचन दिया था कि उनकी जो पहली संतान होगी, उसे कुंतीभोज को गोद दे देंगें।

प्रश्न-5   कुंतीभोज के यहाँ आने पर पृथा का नाम क्या पड़ गया?

उत्तर -  कुंतीभोज के यहाँ आने पर पृथा का नाम कुंती पड़ गया।

 

प्रश्न-6   कुंती ने बचपन में कौन से ऋषि की सेवा की?

उत्तर -  कुंती ने बचपन में ऋषि दुर्वासा की सेवा की।



प्रश्न-7 ऋषि दुर्वासा कुंती से क्यों प्रसन्न थे?

उत्तर -  ऋषि दुर्वासा कुंती से उनके सेवा-सुश्रूषा से प्रसन्न थे।प्रश्न-8   ऋषि दुर्वासा ने कुंती को कौन सा वरदान दिया?

उत्तर -  ऋषि दुर्वासा ने कुंती को वरदान दिया कि वह जिस भी देवता का ध्यान करेंगी, वह उनको अपने ही समान एक तेजस्वी पुत्र प्रदान करेंगें।

 

प्रश्न-9 कर्ण कौन थे?

उत्तर -  कुंती ने सूर्य के संयोग से सूर्य के समान तेजस्वी और सुंदर बालक को जन्म दिया जो आगे चलकर कर्ण के नाम से विख्यात हुए।

 

प्रश्न-10   कर्ण के शरीर पर जन्म से क्या था?

उत्तर -  जन्म से ही कर्ण के कानों में सोने के कुंडल और उनके छाती पर एक प्राकृतिक कवच था।

 

प्रश्न-11 अधिरथ कौन था?

उत्तर -  अधिरथ एक सारथी था।

 

प्रश्न-12 अधिरथ को पेटी में क्या मिला?

उत्तर -  अधिरथ को पेटी में सोता हुआ सुंदर सा बच्चा मिला।

 

प्रश्न-13 पेटी में बालक को देख कर अधिरथ की क्या प्रतिक्रिया थी?

उत्तर -  अधिरथ निःसंतान था इसलिए बालक को पाकर बहुत प्रसन्न हुआ।



प्रश्न-14 कर्ण का पालन पोषण कहाँ हुआ?

उत्तर -  कर्ण का पालन पोषण अधिरथ नाम के एक सारथी के यहाँ हुआ।

 

प्रश्न-15 कुंती का विवाह किसके साथ हुआ?

उत्तर -  कुंती का विवाह हस्तिनापुर के राजा पांडु के साथ हुआ।

 

प्रश्न-16 राजा पांडु का दूसरा विवाह किसके साथ हुआ?

उत्तर -  राजा पांडु का दूसरा विवाह मद्रराज की कन्या माद्री के साथ हुआ।

 

प्रश्न-17 ऋषि दम्पति ने राजा पांडु को क्यों शाप दिया?

उत्तर -  राजा पाण्डु का बाण गलती से ऋषि दम्पति को लग गया था इसलिए उन्होंने पांडु को शाप दिया।

 

प्रश्न-18 पाण्डु ने पितामह भीष्म तथा विदुर को राज्य का भार क्यों सौंप दिया?

उत्तर -  पाण्डु ऋषि दम्पति के शाप से बहुत दुखी थे इसलिए अपनी भूल से खिन्न होकर नगर को लौट गए और पितामह भीष्म तथा विदुर को राज्य का भार सौंप कर अपनी पत्नियों के साथ वन में चले गए।

 

प्रश्न-19 पाँच पांडवों का जन्म कैसे हुआ?

उत्तर -  कुंती और माद्री ने देवताओं के अनुग्रह से पाँच पांडवों को जन्म दिया।

 

प्रश्न-20    किसने किससे कहा?

“कुंतीभोज - कन्ये तुम किसी भी देवता का ध्यान करोगी, तो वह अपने ही समान एक तेजस्वी पुत्र प्रदान करेगा।”

ऋषि दुर्वासा ने कुंती से कहा।

विदुर

 प्रश्न / उत्तर

प्रश्न-1  विदुर कौन थे?

उत्तर-  विचित्रवीर्य की रानी अंबालिका की दासी के पुत्र आगे चलकर विदुर के नाम से प्रख्यात हुए।

 प्रश्न-2   विदुर के विशिष्ट गुण क्या थे?

उत्तर-  उनका ज्ञान धर्मशास्त्र तथा राजनीति में अथाह था। वह बड़े निःस्पृह थे और उन्हें क्रोध नहीं आता था।

 

प्रश्न-3 किसने विदुर को राजा धृतराष्ट्र का प्रधानमंत्री नियुक्त किया था और क्यों?

उत्तर -  पितामह भीष्म ने विदुर को उनके विवेक तथा ज्ञान से प्रभावित होकर उन्हें राजा धृतराष्ट्र का प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

 

प्रश्न-4   राजा धृतराष्ट्र, दुर्योधन को जुआ खेलने से क्यों नहीं रोक पाए?

उत्तर -  राजा धृतराष्ट्र दुर्योधन से बहुत स्नेह करते थे। अपनी इस कमज़ोरी के कारण वह दुर्योधन को जुआ खेलने से नहीं रोक पाए।

    प्रश्न-5   क्षत्रियों का क्या धर्म है?

उत्तर -  युद्ध या खेल के लिए बुलाए जाने पर न जाना क्षत्रियों का धर्म नहीं है।

 

प्रश्न-6   युधिष्ठिर जुआ खेलने क्यों गए?

उत्तर -  युधिष्ठिर क्षत्रिय कुल की मर्यादा रखने के लिए जुआ खेलने गए।



प्रश्न-7 विदुर ने राजा धृतराष्ट्र से क्या कहा और क्यों?

उत्तर -  विदुर ने राजा धृतराष्ट्र से कहा कि जुआ खेलना ठीक नहीं है। इस खेल के कारण उनके बेटों में आपस में वैरभाव बढ़ेगा इसलिए इसे रोक दीजिए।प्रश्न-8    किसने किससे कहा?

i.        राजन, मुझे आपका यह काम ठीक नहीं जँचता।”

विदुर ने राजा धृतराष्ट्र से कहा।

 

ii.       गांधारी के लाल! विदुर बड़ा बुद्धिमान है और हमेशा हमारा भला चाहता आया है। उसका कहा मानने में ही हमारी भलाई है।”

राजा धृतराष्ट्र ने दुर्योधन से कहा ।

 

iii.      “वत्स! जुआ खेलने का विचार छोड़ दो।”

राजा धृतराष्ट्र ने दुर्योधन से कहा।।

 

iv.      चाचा जी! मैं यह सब मानता हूँ, पर जब काका धृतराष्ट्र बुलाएँ, तो मैं कैसे इंकार करूँ?”

युधिष्ठिर ने विदुर से कहा।

 

अंबा और भीष्म

 प्रश्न / उत्तर

प्रश्न-1  चित्रांगद कैसे योद्धा थे?

उत्तर-  चित्रांगद बड़े ही वीर, परन्तु स्वेछाचारी योद्धा थे ।

 

प्रश्न-2   चित्रांगद की मृत्यु कैसे हुई?

उत्तर-  एक बार किसी गंधर्व के साथ युद्ध हुआ, जिसमें वे मारे गए ।

 प्रश्न-3 चित्रांगद के मृत्यु के बाद विचित्रवीर्य को राजगद्दी क्यों दी गई?

उत्तर -  चित्रांगद के मृत्यु के बाद विचित्रवीर्य को राजगद्दी इसलिए दी गई क्योंकि चित्रांगद का कोई पुत्र नहीं था ।

 

प्रश्न-4   कुछ समय के लिए हस्तिनापुर की राजगद्दी भीष्म को क्यों सँभालनी पड़ी?

उत्तर -  विचित्रवीर्य की आयु उस समय बहुत छोटी थी, इस कारण उनके बालिग होने तक राज-काज भीष्म को ही सँभालना पड़ा ।

 

प्रश्न-5   भीष्म काशी क्यों गए?

उत्तर -  भीष्म काशिराज की कन्यायों के स्वयंवर में सम्मिलित होने काशी गए ।                                         प्रश्न-6   जब भीष्म स्वयंवर मंडप में प्रविष्ट हुए तो सभी राजकुमारों ने क्या सोचा?

उत्तर -  जब भीष्म स्वयंवर मंडप में प्रविष्ट हुए तो सभी राजकुमारों ने सोचा कि वह सिर्फ़ स्वयंवर देखने के लिए आए हैं ।

 

प्रश्न-7 स्वयंवर में भीष्म पर फब्तियाँ क्यों कसी जाने लगी?

उत्तर -  जब स्वयंवर में सम्मिलित होनेवालों में भीष्म ने भी अपना नाम दिया तब सभा में खलबली मच गई और चारो ओर से भीष्म पर फब्तियाँ कसी जाने लगी ।

 

प्रश्न-8   क्या भीष्म स्वयं के लिए स्वयंवर में सम्मिलित होने गए थे?

उत्तर -  भीष्म स्वयं के लिए नहीं बल्कि अपने भाई विचित्रवीर्य के लिए स्वयंवर में सम्मिलित होने गए थे ।

 

प्रश्न-9   भीष्म किस अवहेलना को सह नहीं पाए और उन्होंने क्या किया?

उत्तर -  काशिराज की कन्यायों ने भीष्म की तरफ़ से दृष्टि फेर कर उनकी अवहेलना की जो भीष्म सह न सके इसलिए उन्होंने सभी राजकुमारों को हराकर तीनों राजकन्यायों को बलपूर्वक हस्तिनापुर ले गए ।

 

प्रश्न-10   काशिराज की सबसे बड़ी कन्या का क्या नाम था और वह किसे मन ही मन अपना पति मान चुकी थी?

उत्तर -  काशिराज की सबसे बड़ी कन्या का नाम अंबा था और वह राजा शाल्व को मन ही मन अपना पति मान चुकी थी ।

 

प्रश्न-11 किसने भीष्म के रथ को रोकने का प्रयत्न किया?

उत्तर -  सौभदेश के राजा शाल्व ने भीष्म के रथ को रोकने का प्रयत्न किया ।



प्रश्न-12    किसने किससे कहा?

“गांगेय, मैंने अपने मन में सौभदेश के राजा शाल्व को अपना पति मान लिया था । इसी बीच आप मुझे बलपूर्वक ले आए ।”

अंबा ने भीष्म से कहा ।

चित्र

कविता 34 ज़िन्दगी एक एहसास है

जिंदगी एक अहसास है ' अभिलाषाओ का पापा  कही कम कही ज्यादा प्यासों का  वो मगर क्या सोचता है समझ नहीं आता परिंदों और हवाओ को कैद करने...