Thursday, July 16, 2020

वाक्य भेद दीपेश कुमार जैन tgt हिंदी jnv waraseoni mp

वाक्य की परिभाषा

  • शब्दों के एक सार्थक समूह को ही वाक्य कहते हैं।
  • सार्थक का मतलब होता है अर्थ रखने वाला। यानी शब्दों का ऐसा समूह जिससे कोई अर्थ निकल रहा हो, वह वाक्य कहलाता है। जैसे:

वाक्यों का वर्गीकरण

  1. रचना के आधार पर
  2. अर्थ के आधार पर

रचना के आधार पर वाक्य के भेद

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं:
  1. सरल वाक्य
  2. सयुंक्त वाक्य
  3. मिश्रित/ मिश्र वाक्य

CBSE Class 10 Hindi A व्याकरण वाक्य-भेद - 1

1.


 सरल वाक्य

ऐसा वाक्य जिसमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं।

उदाहरण:

  • रोहन खेलता है।
  • मीता दौड़ती है।
  • आकाश भागता रहता है।
  • श्याम पढ़ाई करता है।
  • सीता खाना खाती है।
  • संगीता चलती है।
(सरल वाक्य के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें – सरल वाक्य – उदाहरण, परिभाषा)

2. सयुंक्त वाक्य

ऐसा वाक्य जिसमे दो या दो से अधिक उपवाक्य हो एवं सभी उपवाक्य प्रधान हों, ऐसे वाक्य को सयुंक्त वाक्य कहते हैं।

उदाहरण :

  • वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
  • दिन ढल गया और अन्धेरा बढ़ने लगा।
  • प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।
  • मैंने बहुत परिश्रम किया इसलिए सफल हो गया।
  • मैं बहुत तेज़ दौड़ा फिर भी ट्रेन नहीं पकड़ सका।
(संयुक्त वाक्य के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें – संयुक्त वाक्य – उदाहरण, परिभाषा)

3. मिश्र वाक्य

  • ऐसे वाक्य जिनमें सरल वाक्य के साथ-साथ कोई दूसरा उपवाक्य भी हो, वे वाक्य मिश्र वाक्य कहलाते हैं।
  •  मिश्र वाक्योँ की रचना एक से अधिक ऐसे साधारण वाक्योँ से होती है, जिनमेँ एक प्रधान वाक्य होता है एवं दूसरा वाक्य आश्रित होता है।

उदाहरण :

  • जो औरत वहां बैठी हैं वो मेरी माँ है।
  • जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।
  • यदि परिश्रम करोगे तो उत्तीर्ण हो जाओगे।
  • मैं जानता हूँ कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते
  • ।मिश्रवाक्य के कुछ उदाहरण
    • माँ ने कहा कि शाम को जल्दी लौट आना।
    • जब मैं घर पहुँचा तब वर्षा शुरू हो चुकी थी।
    • जैसे ही बादल घिरे वैसे ही बिजली चमकने लगी।
    • जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ा है, तब-तब ईश्वर धरती पर अवतरित हुए हैं।
    • जहाँ-जहाँ सिंचाई की व्यवस्था है, वहाँ-वहाँ फसलें खूब पैदा होती हैं।
    • आश्रित उपवाक्य आश्रित या गौण उपवाक्यों के तीन भेद होते हैं –
      1. संज्ञा उपवाक्य
      2. विशेषण उपवाक्य
      3. क्रियाविशेषण उपवाक्य
      1. संज्ञा उपवाक्य
      किसी उपवाक्य में जो आश्रिम उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की संज्ञा के स्थान पर आते हैं, उन्हें संज्ञा उपवाक्य कहते हैं; जैसे –
      केवट ने कहा कि बिना पाँव धोए आपको अध्यापक ने कहा कि अपने आसपास सफ़ाई रखो।
      इन वाक्यों में प्रयुक्त उपवाक्य ‘बिना पाँव धोए आपको नाव पर नहीं चढ़ाऊँगा’, ‘सुमन अवश्य आएगी’, ‘अपने आस-पास सफ़ाई रखो’ संज्ञा उपवाक्य हैं।
      अन्य उदाहरण
      • अब छात्र समझ गए हैं कि आठवीं तक उन्हें कोई फेल नहीं कर सकता है।
      • माली ने बच्चों को समझाया कि फूल तोड़ना मना है।
      • फल वाले ने कहा कि मैं ताजे फल ही बेचता हूँ।
      संज्ञा उपवाक्यों की पहचान इनके आरंभ में लगे ‘कि’ को देखकर पहचान की जा सकती है। ये उपवाक्य ‘कि’ के द्वारा मुख्य (प्रधान) उपवाक्य से जुड़े होते हैं।
    • नाव पर नहीं चढ़ाऊँगा।
      मैं जानता था कि सुमन अवश्य आएगी।कि’ का प्रयोग उस दशा में नहीं होता-जब संज्ञा उपवाक्य प्रधान उपवाक्य से पहले आ जाए या कभी-कभी ‘कि’ का लोप कर दिया जाए; जैसे –
      तुम मेरी मदद करोगे, मुझे पता था।
      वह त्याग पत्र नहीं देता, उसने घर वालों को बता दिया था।
      मोहन को पता था, गौरव आने वालों में नहीं है।
      मरीज को लगने लगा, अब वह ठीक हो जाएगा।
      इन वाक्यों में रंगीन अंश संज्ञा उपवाक्य हैं जिनके पहले ‘कि’ का लोप है।
      2. विशेषण उपवाक्य
      विशेषण उपवाक्य मुख्य उपवाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण उपवाक्य कहते हैं; जैसे –
      ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद स्वयं करते हैं।विपत्ति का सामना वही कर पाते हैं जो धैर्य बनाए रखते हैं।
      जो दवाएँ तुमने मुझे कल दी थीं वे नकली हैं।
      जिस मरीज का आपरेशन हुआ था, वह अब चलने लगा है।
      विशेषण उपवाक्यों की पहचान – विशेषण उपवाक्य जोजिसेजिसने, जिन्होंनेजिसजिसको आदि ‘जो’ के विभिन्न रूपों से शुरू होते हैं।
      अन्य उदाहरण
      • जो फल तुम लाए थे, वे बहुत ही मीठे हैं।
      • जिस छात्र ने सबसे अधिक परिश्रम किया था, वही प्रथम आया है।
      • जिन्होंने दुखियों की मदद की है उनका नाम अमर हो गया।
      उपर्युक्त वाक्यों के रंगीन अंश विशेषण उपवाक्य हैं।3. क्रियाविशेषण उपवाक्य
      प्रधान उपवाक्य की क्रिया की विशेषता बताने वाले आश्रित उपवाक्यों को क्रियाविशेषण उपवाक्य कहते हैं; जैसे –
      जब मैं जागता हूँ, तब टहलने जाता हूँ।
      जैसे ही अलार्म बजा वैसे ही वह उठ बैठा।
      जहाँ साफ़-सफ़ाई होती है वहाँ ईश्वर का वास होता है।
      क्रियाविशेषण उपवाक्य के भेद – क्रियाविशेषण उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की क्रिया का काल, रीति, स्थान,परिमाण, कार्य का कारण आदि का बोध कराते हैं। इस आधार पर क्रियाविशेषण उपवाक्य के पाँच भेद होते हैं –
      (i) कालवाचक उपवाक्य –
      जब सूरज उगता है तब अँधेरा दूर हो जाता है।
      जैसे ही मैं विद्यालय पहुँचा वैसे ही वर्षा होने लगी।) रीतिवाचक उपवाक्य –
      जैसा सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी करते थे, वैसा दूसरा नहीं।
      जिस तरह गुरु ने समझाया था, शिष्य उसी तरह का आचण किया।
      जैसे-जैसे आगे बढ़ते जाओगे, मंज़िल निकट आती जाएगी।
      (iii) स्थानवाचक उपवाक्य –
      जहाँ आग होती है वहाँ धुआँ होता है।
      जहाँ संत निवास करते हैं वह स्थान स्वर्ग तुल्य होता है।
      जहाँ-जहाँ सरदार पटेल गए उनका भव्य स्वागत हुआ।
      (iv) परिमाणवाचक उपवाक्य –
      जितनी ही वर्षा होगी उतनी ही अच्छी फ़सल होगी।
      जितना पचा सको उतना ही खाओ।
      जितनी बरफ़ पड़ेगी सरदी उतनी ही बढ़ती जाएगी।
      (v) परिणामवाचक उपवाक्य –
      यदि तुमने मन लगाकर पढ़ाई की होती तो यह दिन न देखना पड़ता।
      वह आज इसलिए विद्यालय जाएगा क्योंकि आज पैसे बँटेंगे।
      यदि कबूतर लालच न करते तो जाल में न फंसते।
      उपर्युक्त वाक्यों में रंगीन अंश क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य हैं।
      क्रियाविशेषण उपवाक्य की पहचान-जब, जैसा, जहाँ, ज्यों-ज्यों आदि शुरू में देखकर की जा सकती है।
      वाक्य रचनांतरण या रूपांतरणसरल वाक्य से संयुक्त वाक्य में बदलना-सरल वाक्यों को संयुक्त वाक्य बनाते समय उन्हें इस तरह से दो भागों में बाँटते हैं कि दो क्रियाएँ बन सकें। अब इन वाक्यों को और, या, वा, अथवा, किंतु, परंतु, लेकिन, इसलिए, आदि से जोड़ने का प्रयास करते हैं; जैसे –
      CBSE Class 10 Hindi A व्याकरण वाक्य-भेद - 4
सरल वाक्य से मिश्रवाक्य में रूपांतरण-सरल वाक्यों को मिश्रवाक्य बनाते समय उनके शुरू जब, जैसे ज्योंही, जो, जबसे आदि जोड़ते हैं, जैसे –
CBSE Class 10 Hindi A व्याकरण वाक्य-भेद - 6संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य बनाना-संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य बनाते समय समुच्चयबोधकों को अलग कर देते हैं तथा आवश्यक बदलाव कर मिश्र वाक्य में बदल देते हैं; जैसे –
CBSE Class 10 Hindi A व्याकरण वाक्य-भेद - 7प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों को रचना के भेद के आधार पर पहचानकर लिखिए –
  1. वह बाज़ार गई और स्वेटर लाई।
  2. घंटी बजते ही छात्र कक्षाओं में चले गए।
  3. यद्यपि वह ईमानदार है फिर भी काम से जी चुराता है।
  4. बुढ़िया रो रही थी इसलिए मैंने उससे रोने का कारण पूछा।
  5. जब हेलीकॉप्टर से खाना गिराया गया तब लोगों को भोजन मिला।
  6. बिजली आई परंतु टीवी न चली।
  7. दोनों देश के सैनिक घमासान युद्ध कर रहे थे।
  8. वर्षा रुकी और खेल शुरू हो गया।
उत्तर:
  1. संयुक्त वाक्य
  2. सरल वाक्य
  3. मिश्र वाक्य
  4. संयुक्त वाक्य
  5. मिश्र वाक्यनीचे दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए –
    1. सवेरा होते ही चिड़ियाँ चहचहाने लगी। (संयुक्त वाक्य )
    2. पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया और उसे मुँह की खानी पड़ी। (सरल वाक्य)
    3. जब थाने में शिकायत की गई तब लाउडस्पीकर का शोर बंद हुआ। (मिश्र वाक्य)
    4. परिश्रमी लोगों के लिए कोई काम असंभव नहीं होता। (संयुक्त वाक्य)
    5. आकाश में बादल छाते ही शीतल हवा बहने लगी। (मिश्र वाक्य)
    6. अध्यापक कक्षा में आए और पढ़ाने लगे। (मिश्र वाक्य)
    7. अभिनेता अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। (मिश्र वाक्य)
    8. परिश्रम करो और सफ़लता प्राप्त करो। (सरल वाक्य)
  6. संयुक्त वाक्य
  7. सरल वाक्य
  8. संयुक्त वाक्य।निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित अंशों को देखकर आश्रित उपवाक्य भेद पहचानिए –
    1. अध्यापक ने उस छात्र पर जुर्माना लगाया जिसने प्रयोगशाला में उपकरण तोड़े थे
    2. राम ने सुमंत से कहा कि अब अयोध्या वापस लौट जाओ।
    3. जब बारिश हो रही थी तब बच्चे नहा रहे थे।
    4. कृष्ण ने दुर्योधन से कहा कि पांडवों को आधा राज्य दे दे।
    5. जो गरीबों की मदद करते हैं वे दीनबंधु कहलाते हैं।
    6. यदि मन लगाकर पढ़ते तो फेल न होते।
    7. अध्यापक ने छात्रों से कहा कि बिना पटाखों के दीपावली मनाएँ।
    8. जब-जब बाढ़ आई तब-तब फ़सलें नष्ट हुई हैं।
    उत्तर:
    1. विशेषण उपवाक्य
    2. संज्ञा उपवाक्य
    3. क्रियाविशेषण उपवाक्य
    4. संज्ञा उपवाक्य
    5. विशेषण उपवाक्य
    6. क्रियाविशेषण उपवाक्य
    7. संज्ञा उपवाक्य
    8. क्रियाविशेषण उपवाक्य
    प्रश्न 4.
    निम्नलिखित वाक्यों को रचना के भेद के आधार पर पहचानकर लिखिए –
    1. मनोज घर आते ही मैच देखने लगा।
    2. जो छात्र विज्ञान में रुचि लेते हैं वही डॉक्टर इंजीनियर बनते हैं।
    3. आप चाय लेंगे अथवा कॉफ़ी।
    4. बच्चे को सड़क पार करनी थी, पर वह साइकिल से टकरा गया।
    5. गौरैयों को पकड़ने वाली बिल्ली को कुत्ते ने काट खाया।
    6. वह आलसी है और कामचोर भी।
    7. जब विवाह सकुशल पार हो गया तब लड़की के पिता ने चैन की साँस ली।
    उत्तर:
    1. सरल वाक्य
    2. मिश्र वाक्य
    3. संयुक्त वाक्य
    4. संयुक्त वाक्य
    5. सरल वाक्य
    6. संयुक्त वाक्य
    7. मिश्र वाक्य। प्रश्न
    प्रश्न 5.
    नीचे दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए
    1. वे कार्यकर्ता कहाँ हैं जिन्होंने चुनाव जित
    2. किसान खेत में गया और फसल काटने लगा। (मिश्र वाक्य)
    3. धमाके में पुल के टुकड़े-टुकड़े हो गए। (मिश्र वाक्य)
    4. मैं मोबाइल फ़ोन खरीदने बाज़ार गया। (संयुक्त वाक्य)
    5. दीवालें गंदी करने वाले छात्रों को दंडित किया जाएगा। (मिश्र वाक्य)
    6. सेठ बहुत मोटा है इसलिए तेज़ चल नहीं सकता।(सरल वाक्य)
    7. एक बजते ही सर्कस का शो शुरू हो गया।(संयुक्त वाक्य)
    8. उत्तर:
      1. चुनाव जिताने वाले कार्यकर्ता कहाँ हैं?
      2. जब किसान खेत में गया तब वह फ़सल काटने लगा।
      3. जैसे ही धमाका हुआ पुल के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
      4. मैं बाज़ार गया और मोबाइल फ़ोन खरीदा। ।
      5.  छात्र दीवालें गंदी करेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा।
      6. मोटा सेठ तेज़ नहीं चल सकता है।
      7. एक बजा और सर्कस शुरू हो गया।
      8. प्रश्न 6.
        निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित अंशों को देखकर आश्रित उपवाक्य भेद पहचानिए
        1. वे छात्र, जो कल नहीं आए थे खड़े हो जाएँ।
        2. जिन्होंने भारत को आजाद करवाया उनका नाम इतिहास में अमर रहेगा।
        3. जैसा मोर नाचता है वैसा कोई दूसरा पक्षी नहीं।
        4. मुझे विश्वास है कि महँगाई अवश्य कम होगी।
        5. यह आपके निर्देशन का फल है जिसके कारण फ़िल्म इतनी सफल हुई।
        6. जहाँ-जहाँ गांधी जी गए उनका भव्य स्वागत हुआ।
        7. विशेषण उपवाक्य
        8. विशेषण उपवाक्य
        9. क्रियाविशेषण उपवाक्य
        10. संज्ञा उपवाक्य
        11. विशेषण उपवाक्य
        12. क्रियाविशेषण उपवाक्यबोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न
          प्रश्न 1.
          कोष्टक में दिए गए निर्देशों के अनुसार उत्तर दीजिए। (Comptt. 2013)
          (क) सुबह उठकर उसने दूध पिया। (रचना के आधार पर वाक्य-भेद लिखिए)
          (ख) झूठ बोलने वालों पर कोई विश्वास नहीं करता। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
          (ग) मेरे समझाने पर वह मान गई। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
          (घ) उस लड़की को बुलाओ जो अखबार पढ़ रही है। (सरल वाक्य में बदलिए)
          (ङ) जो महिला अधिवेशन को संबोधित करने के लिए उठी वह बहुत सुंदर थी। (सरल वाक्य में बदलिए)
          उत्तर:
          (क) सरल वाक्य
          (ख) जो झूठ बोलते हैं, उन पर कोई विश्वास नहीं करता।ग) मैंने समझाया और वह मान गई।
          (घ) अखबार पढ़ रही लड़की को बुलाओ।
          (ङ) अधिवेशन को संबोधित करने के लिए उठी महिला बहुत सुंदर थी।
          प्रश्न 2.
          निर्देशानुसार उत्तर दीजिए। (Delhi 2013)
          (क) मैंने सुना है कि तुम अपनी कक्षा में प्रथम आए हो- वाक्य का प्रकार बताइए।
          (ख) वह स्टेशन पहुंचा और हम वहाँ से चल दिए– यह किस प्रकार का वाक्य है।
          (ग) उन्होंने जैसे ही शहनाई बजानी शुरू की, सब उसकी ध्वनि में मग्न हो गए- संयुक्त वाक्य में बदलिए।
          (घ) मेरे पास एक किताब है जो बहुत रुचिकर है- सरल वाक्य में बदलिए।
          (ङ) वह बहुत विनम्र है और सर्वत्र सम्मान प्राप्त करती है- मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
          उत्तर:
          (क) मिश्र वाक्यग) उन्होंने शहनाई बजानी शुरू की और सब उसकी ध्वनि में मग्न हो गए।
          (घ) मेरे पास एक बहुत रुचिकर किताब है।
          (ङ) वह सर्वत्र सम्मान प्राप्त करती है क्योंकि वह बहुत विनम्र है।
          प्रश्न 3.
          निर्देशानुसार उत्तर दीजिए। (Foreign 2014)
          (क) उन्होंने मूर्ति को देखा और रुक गए। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
          (ख) जो छात्र प्रश्न पूछता है उसका ज्ञान बढ़ता है। (सरल वाक्य में रूपांतरण कीजिए)
          (ग) न ही वह मेरे घर आता है और न ही मैं उसके घर जाता हूँ। (वाक्य-भेद बताइए)
          (घ) उसने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में यह गलती नहीं दोहराएगा। (किस प्रकार का वाक्य है?)
          उत्तर:
          (क) जब उन्होंने मूर्ति की ओर देखा तब रुक गए।
          (ख) प्रश्न पूछने वाले छात्र का ज्ञान बढ़ता है।र्देशानुसार उत्तर दीजिए। (Delhi 2014)
          (क) उपदेशक मंच पर बैठकर उपदेश देने लगा। (संयुक्त वाक्य में रूपांतरण कीजिए)
          (ख) सूर्य उदित हुआ और चारों ओर प्रकाश फैल गया। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
          (ग) जैसे ही वह धन-संपन्न हुआ वैसे ही उसकी समस्याएँ बढ़ने लगीं। (वाक्य-भेद बताइए)
          (घ) भविष्यवाणी है कि आज वर्षा होगी। (वाक्य-भेद लिखिए)
          उत्तर:
          (क) उपदेशक मंच पर बैठा और उपदेश देने लगा।
          (ख) जब सूर्य उदित हुआ तब चारों ओर प्रकाश फैल गया।
          (ग) मिश्रवाक्य
          (घ) मिश्रवाक्य
          (ख) संयुक्त वाक् 5.
        13. निर्देशानुसार उत्तर दीजिए। (All India 2014)
          (क) विदुषी कक्षा में बैठकर अपनी सहेली रेखा की प्रतीक्षा करने लगी। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
          (ख) जैसे ही उसने औषधि ली, उसका रक्तचाप सामान्य हो गया। (वाक्य-भेद बताइए)
          (ग) प्रतिस्पर्धा में प्रथम आने वाले छात्र को बुलाओ। (मिश्र वाक्य बनाइए)
          (घ) वह गाड़ी चलाने के साथ-साथ मोबाइल पर बात भी करता है। (संयुक्त वाक्य बनाइए)
          उत्तर:
        14. (क) विदुषी कक्षा में बैठ गई अपनी सहेली रेखा की प्रतीक्षा करने लगी।
          (ख) मिश्रवाक्य
          (ग) जो छात्र प्रतिस्पर्धा में प्रथम आया है, उसे बुलाओ।
          (घ) वह गाड़ी चलाता है साथ-साथ मोबाइल पर बात भीWWW.DKJINDIA.BLOGSPOT.COM

No comments:

Post a Comment

चित्र

कविता 34 ज़िन्दगी एक एहसास है

जिंदगी एक अहसास है ' अभिलाषाओ का पापा  कही कम कही ज्यादा प्यासों का  वो मगर क्या सोचता है समझ नहीं आता परिंदों और हवाओ को कैद करने...