Friday, September 14, 2018

कविता ok

कविता का शीर्षक है
​"पता ही नहीं चला"​
ज़िन्दगी की इस आपाधापी में,
कब निकली उम्र मेरी, ​पता ही नहीं चला,​
कंधे पर चढ़ते बच्चे कब,
कंधे तक आ गए, ​पता ही नहीं चला,​
एक कमरे से शुरू मेरा सफर कब ,
बंगले तक आया, ​पता ही नहीं चला,​
साइकल के पेडल मारते हांफते ते जब,
बड़ी गाड़ियों में लगे फिरने कब, ​पता ही नहीं चला,​
हरे भरे पेड़ों से भरे जंगल थे तब,
कब हुए कंक्रीट के, ​पता ही नहीं चला,​
कभी थे जिम्मेदारी माँ बाप की हम,
कब बच्चों के लिए हुए जिम्मेदार, ​पता ही नहीं चला,​
एक दौर था जब दिन को भी बेखबर सो जाते थे,
कब रातों की उड़ गयी नींद, ​पता ही नहीं चला,​
बनेगे माँ बाप सोचकर कटता नहीं था वक़्त,
कब बच्चो के बच्चे हो गए, ​पता ही नहीं चला,​
जिन काले घने बालों पे इतराते थे हम,
रंगना शुरू कर दिया कब, ​पता ही नहीं चला,​
दिवाली होली मिलते थे यारों, दोस्तों, रिश्तेदारों से,
कब छीन ली मोहब्बत आज के दौर ने, ​पता ही नहीं चला,​
बच्चों के लिए कमाने, बचाने में इतने मशगूल हुए हम,
कब बच्चे हमसे हुए दूर, *पता ही नहीं चला,*by
​भरे पूरेपरिवार से सीना चौड़ा रखते थे हम,​
​कब परिवार हम दो पर सिमटा, पता ही नहीं चला।।।।।​

No comments:

Post a Comment

चित्र

कविता 34 ज़िन्दगी एक एहसास है

जिंदगी एक अहसास है ' अभिलाषाओ का पापा  कही कम कही ज्यादा प्यासों का  वो मगर क्या सोचता है समझ नहीं आता परिंदों और हवाओ को कैद करने...